ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news in a land dispute son and daughter in law attacked father with an axe 70 year old man died while being taken to hospital

Sonbhadra News: जमीन विवाद में बेटे-बहू ने कुल्हाड़ी से पिता पर किया जानलेवा हमला, 70 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत.

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक बेटे और बहू ने मिलकर अपने 70 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

sonbhadra

4:01 PM, Nov 12, 2025

Share:

Sonbhadra News: जमीन विवाद में बेटे-बहू ने कुल्हाड़ी से पिता पर किया जानलेवा हमला, 70 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत.
logo

मृतक लालधारी की फ़ाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार सिंह, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक बेटे और बहू ने मिलकर अपने 70 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Img

गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

मृतक की पहचान लालधारी कहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लालधारी कहार का अपने 35 वर्षीय छोटे बेटे अमरनाथ कहार और उसकी 32 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी के साथ भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लालधारी के पास गांव में कुल डेढ़ बीघा खेत था।

उन्होंने पहले ही अपने दोनों बेटों, बैजू कहार और अमरनाथ कहार को 10-10 बिस्सा जमीन बांट दी थी। मृतक लालधारी ने अपने जीवन-यापन के लिए डेढ़ बिस्सा जमीन अपने पास रखी थी और वह अपने बड़े बेटे के साथ खेत पर ही रहते थे। इसी डेढ़ बिस्सा जमीन को लेकर छोटा बेटा अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना बार-बार विवाद करते थे। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।

Img

घर में मौजूद बच्चों ने पुलिस को बताया कि दादा घर में आलू रखकर खाना खा रहे थे। तभी चाचा और चाची ने खाने की थाली फेंककर दादा को खींचा और कुल्हाड़ी से लगातार हमला कर दिया। मृतक के भतीजे ने भी जमीनी विवाद की पुष्टि की। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लालधारी कहार को मृत घोषित कर दिया।

Img

पुलिस ने सोमवार को इस मामले में समझौता भी कराया था, जिसके तहत अमरनाथ कुछ जमीन छोड़कर उस पर खेती करने को तैयार हो गया था। हालांकि, बुधवार सुबह अमरनाथ अपनी पत्नी के साथ लगभग 800 मीटर दूर बड़े भाई के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

Img

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अमरनाथ अहमदाबाद में काम करता है और मंगलवार रात ही घर लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.