ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news in different incidents a young man including one and a half year old innocent died due to drowning there was a furore among family members

Sonbhadra News: अलग-अलग घटनाओं में डेढ़ वर्षीय मासूम समेत युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

म्योरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग डूबने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत ने सबको जकझोर कर रख दिया।

sonbhadra

10:28 PM, Sep 10, 2025

Share:

Sonbhadra News: अलग-अलग घटनाओं में डेढ़ वर्षीय मासूम समेत युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

म्योरपुर थाना क्षेत्र में मासूम सहित दो की मौत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल व डढ़ियरा गांव में पानी में डूबने से एक युवक और एक मासूम की मौत हो गयी।पहली घटना किरबिल गांव में बुधवार को घटी जब अपने दोस्तों के साथ नहाने गये युवक की डूबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय साजू कन्नौजिया पुत्र ईश्वर लाल कन्नौजिया बुधवार को किरबिल के बगडेवा बंधी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह तैरकर बंधी के दूसरी ओर चला गया और वहां से फिर वापस आने लगा जहां बंधी के बीच में आकर डूबने लगा। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश की मगर तब तक युवक बंधी में डूब चुका था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे म्योरपुर थाना प्रभारी कमल नयन दूबे लोगों की मदद से शव की तलाश की कोशिश करते रहे। खबर लिखे जाने तक पुलिस को युवक का शव नहीं मिल पाया था। युवक की डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Img

वहीं दूसरी घटना डढ़ियरा गांव में घटी जब अनुज यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री साक्षी खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गयी। घटना के समय मासूम की मां बर्तन धोकर बर्तनों को घर में रखने गयी थी। बाहर आकर देखा तो मासूम बाल्टी में औंधे मुंह गिरी हुई थी। आनन-फानन में मासूम को पानी से बाहर निकाल कर सीएचसी म्योरपुर में दिखाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डा० संजीव बिंद ने जांचोपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.