Sonbhadra News: मुख्खा फॉल में दो अलग-अलग हादसे में तीन लोग पानी में बहे, पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी.
घोरावल थाना क्षेत्र स्थित मुख्खा फॉल में दो अलग घटनाओं में तीन लोग पानी में बहकर लापता हो गए। रेस्कीयू के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
sonbhadra
2:06 PM, Sep 22, 2025
Share:


डूबे युवकों की तलाश में जुटे दिखे पुलिस और परिजन सहित अन्य लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
घोरावल थाना क्षेत्र स्थित मुख्खा फॉल में दो अलग घटनाओं में तीन लोग पानी में बहकर लापता हो गए। पहली घटना में रॉबर्टगंज से पिकनिक मनाने आए चार दोस्तों में से दो युवक डूब गए। राहुल पटेल और इंद्रजीत पटेल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ चट्टानों पर बैठे थे।
विज्ञापन
अचानक गेट खुलने से पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान राहुल और इंद्रजीत तेज बहाव में बह गए। दोनों नई बाजार के रहने वाले हैं।दूसरी घटना में मरुवट शिवद्वार निवासी श्रीराम (45) भी पानी में बहकर लापता हो गए। इंस्पेक्टर शिव प्रताप वर्मा के अनुसार, श्रीराम के भाई बुद्धू ने उनके लापता होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रेस्कीयू के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि गोताखोर और स्थानीय लोग लापता युवकों की तलाश में जुटे दिखे। एसडीआरएफ टीम को भी सूचित कर दिया गया है। वह जल्द ही बचाव कार्य में शामिल होगी।



