मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news in the case of death of a woman during delivery in an illegal hospital a staff nurse with a reward of rs 10 000 was arrested the assistant midwife was also caught

Sonbhadra News: अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार, सहयोगी दाई भी पकड़ी गई.

थाना कोन पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 10 हजार रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स सलमा और उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कस्बा कोन में अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मौत के मामले में आरोप है। पुलिस के अनुसार फर्जी डॉक्टर और उसकी टीम द्वारा किए गए ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी।

sonbhadra

8:06 PM, Jun 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार, सहयोगी दाई भी पकड़ी गई.
logo

पुलिस ने प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स और उसकी सहयोगी दाई को गिरफ्तार किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

थाना कोन पुलिस ने प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स और उसकी सहयोगी दाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर अवैध रूप से संचालित अस्पताल में लापरवाहीपूर्ण इलाज और ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत होने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कस्बा कोन स्थित अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मौत हो गई थी। मामले की जांच में सामने आया कि अस्पताल में फर्जी डॉक्टर और उसकी टीम द्वारा ऑपरेशन किया गया था, जिसके दौरान महिला की जान चली गई। घटना के संबंध में थाना कोन में मुकदमा संख्या 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 318(4) तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान स्टाफ नर्स सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद, निवासी देवाटन थाना कोन, को मामले में मुख्य आरोपी मानते हुए उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मामले में सहयोगी की भूमिका निभाने वाली जौरुन बीबी पत्नी करीमन, निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जिला गढ़वा (झारखंड) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रही थीं। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी चकरिया उपनिरीक्षक शिव प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल शिव कुमार यादव, महिला आरक्षी स्वधा सिंह तथा महिला आरक्षी सौम्या तिवारी शामिल रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.