Sonbhadra News: दो अलग घटनाओं में पति ने पत्नी की हत्या की, शराब के नशे में डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट.
बभनी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शराब के नशे में धुत पतियों ने अपनी पत्नियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक मामले में महिला की मौत घर पर हुई, जबकि दूसरे मामले में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
sonbhadra
8:09 PM, Dec 1, 2025
Share:


घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शराब के नशे में धुत पतियों ने अपनी पत्नियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक मामले में महिला की मौत घर पर हुई, जबकि दूसरे मामले में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना बभनी के चपकी गांव में हुई। यहां शंकर नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के अनुसार, आरोपी शंकर और उसकी पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
रविवार रात यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शंकर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को लाठी, डंडे, लात और घूंसों से बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर दूसरे कमरे में सो गया। रात भर जख्मी हालत में पड़ी महिला ने अंततः दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह जब पति ने दरवाजा खोला तो पत्नी को मृत पाया। इसके बाद वह बभनी थाने पहुंचा और पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति शंकर को हिरासत में ले लिया है। दूसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र के सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर में हुई। यहां भी रविवार रात पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। महिला की हालत गंभीर होने पर पति उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी पति अस्पताल से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



