ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news in view of holi action against unruly elements 6 arrested

Sonbhadra News: होली के मद्देनज़र अराजक तत्वों पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार.

आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बीजपुर पुलिस ने संभावित अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। सोमवार दिनांक 02 मार्च 2026 को शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र पुलिस ने छह व्यक्तियों को धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

sonbhadra

3:50 PM, Mar 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: होली के मद्देनज़र अराजक तत्वों पर कार्रवाई, 6 गिरफ्तार.
logo

कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है- थानाध्यक्ष।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बीजपुर पुलिस ने संभावित अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। सोमवार दिनांक 02 मार्च 2026 को शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र पुलिस ने छह व्यक्तियों को धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में उमेश कुमार पुत्र रामकृपाल बियार एवं अलेश कुमार पुत्र राम लल्लू निवासी जरहा अम्माडाड, मुकेश भगत पुत्र स्व. विजय भगत निवासी थाना चौतरवा, जिला चंपारण (बिहार), सुनील कुमार पुत्र शिव दयाल गुप्ता निवासी बीजपुर शांति नगर, साईं राव निवासी बीजपुर पुनर्वास तथा प्रमोद कुमार पुत्र रामहित गुप्ता निवासी बीजपुर शामिल हैं। थानाध्यक्ष बीजपुर ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का संदेश गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.