ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news in view of the scorching heat towels were distributed to 15 senior advocates emphasis on strengthening the advocates welfare trust

Sonbhadra News: भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया गमछा वितरण, अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट को मजबूत बनाने पर जोर.

सोनभद्र स्थित डीबीए सभागार में बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरित किया गया। पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के आर्थिक सहयोग से यह पहल की गई है। बैठक में अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को आकस्मिक संकट, बीमारी एवं आर्थिक कठिनाई में सहायता देने की योजना पर भी चर्चा हुई।

sonbhadra

3:04 PM, May 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया गमछा वितरण, अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट को मजबूत बनाने पर जोर.
logo

वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरण के बाद मौजूद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र की आवश्यक बैठक बुधवार को डीबीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डीबीए के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के आर्थिक सहयोग तथा पूर्व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह के विशेष योगदान से यह पुनीत कार्य संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन के प्रति संवेदनशीलता ही किसी संस्था की वास्तविक पहचान होती है। बैठक में डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी योजनाएं संचालित की जाएंगी, जिनसे नियमित आय का स्रोत विकसित हो सके और जरूरतमंद अधिवक्ताओं की सहायता की जा सके। उन्होंने बताया कि किसी अधिवक्ता अथवा उनके परिवार पर आकस्मिक संकट, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक कठिनाई आने की स्थिति में ट्रस्ट द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो सहायता संबंधी मामलों पर निर्णय लेगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से वकालतनामा एवं रजिस्ट्री कूपन का नियमित उपयोग करने की अपील भी की। बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने तथा संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर भोला सिंह पटेल, हीरालाल पटेल, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल, शाहनवाज आलम खान, रामगुल्ली यादव, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.