Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी.
पुलिस ने दुद्धी थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महेंद्र कुमार यादव नामक इस अभियुक्त को 5 जनवरी 2026 को जाबर स्थित कनहर पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
sonbhadra
5:30 PM, Jan 5, 2026
Share:


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव, निवासी ग्राम घिवही, थाना दुद्धी, सोनभद्र के रूप में हुई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने दुद्धी थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महेंद्र कुमार यादव नामक इस अभियुक्त को 5 जनवरी 2026 को जाबर स्थित कनहर पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। यह कार्रवाई दुद्धी थाने में 1 जनवरी 2026 को दर्ज मु.अ.सं.–01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत की गई है। इस मामले में महेंद्र कुमार यादव के साथ अखिलेश कुमार यादव पुत्र बैजनाथ यादव, सूरज कुमार पुत्र उदय चन्द्रवंशी और आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव भी नामजद हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशों पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में दुद्धी पुलिस ने इन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास किए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव, निवासी ग्राम घिवही, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी 5 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 08:23 बजे हुई। महेंद्र कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ मु.अ.सं.–81/2025, धारा 3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल महताब अहमद, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह और हेड कांस्टेबल मो. खालिद खां शामिल थे, सभी दुद्धी थाने से थे।



