ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news inauguration of check dam in parsa tola water conservation will help farmers

Sonbhadra News: परसा टोला में चेकडैम का उद्घाटन, जल संरक्षण से किसानों को मिलेगी राह.

बभनी ब्लॉक के परसा टोला में आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से निर्मित चेकडैम का उद्घाटन नीलमणि सिंह ने किया। कार्यक्रम में करीब 50 किसानों ने भाग लिया। चेकडैम से वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

sonbhadra

11:58 AM, Oct 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: परसा टोला में चेकडैम का उद्घाटन, जल संरक्षण से किसानों को मिलेगी राह.
logo

परसा टोला में आदित्य बिरला ग्रुप के चेकडैम उद्घाटन के दौरान अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जल संरक्षण की उम्मीद जगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के ग्राम परसा टोला में आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से निर्मित चेकडैम का उद्घाटन समूह प्रमुख (प्रशिक्षण एवं विकास, ज्ञानोदय) नीलमणि सिंह ने किया। उनके कर-कमलों द्वारा चेकडैम का उद्घाटन किए जाने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस अवसर पर आदित्य बिरला ग्रुप के एचआर बीपी हेड अजय सिन्हा, सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा, ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, रमाकांत, जीतू, मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, शिवपूजन, रामचरण, अजहर इमाम, लालमन, विजय कुमार सोनी, पांडे, सोना प्रसाद, राम सिंह और राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। चेकडैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने तथा वर्षा जल को संचित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे भूजल स्तर में सुधार और किसानों को कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता में लाभ मिल सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की विकासपरक पहल को उपयोगी बताया। चेकडैम का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.