मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news inauguration of labor facilitation center in obra btps welfare of workers got a new dimension

Sonbhadra News: ओबरा बीटीपीएस में “श्रमिक सुविधा केंद्र” का उद्घाटन, मजदूरों के कल्याण को मिला नया आयाम.

मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने ओबरा बीटीपीएस में केंद्र का उद्घाटन किया। नवीनीकरण कर पुराने भवन को आधुनिक सुविधा केंद्र में बदला गया। केंद्र में पेयजल, विश्राम कक्ष, शौचालय व प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध। मोबाइल चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी गईं। श्रमिकों के जीवन स्तर सुधारने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

sonbhadra

4:58 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा बीटीपीएस में “श्रमिक सुविधा केंद्र” का उद्घाटन, मजदूरों के कल्याण को मिला नया आयाम.
logo

श्रमिकों के जीवन स्तर सुधारने के लिए हर प्रयास किया जाएगा- मुख्य महाप्रबंधक इं. आर.के. अग्रवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, ओबरा।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ओबरा बीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “श्रमिक सुविधा केंद्र” का उद्घाटन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे इस केंद्र का लोकार्पण किया। यह सुविधा केंद्र पुराने भवन के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण के माध्यम से विकसित किया गया है, जिससे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए श्रमिकों के लिए एक सुव्यवस्थित और उपयोगी व्यवस्था तैयार की गई है। नवनिर्मित केंद्र में श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, विश्राम कक्ष, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे कार्यस्थल पर श्रमिकों को बेहतर सुविधा और आराम मिल सकेगा। इस पहल का क्रियान्वयन प्रबंध निदेशक उ.नि.लि. मयूर माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में निगम द्वारा श्रमिकों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो कार्यस्थल की गुणवत्ता में सुधार के साथ श्रमिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक इं. आर.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक इं. सोमनाथ मिश्र, इं. अजय कुमार राय, इं. मनीष यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, सीआईएसएफ के जवान और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस आयोजन के सफल समन्वय में अधिशासी अभियंता इं. अंकुर सिंह और कार्यकारी अधिकारी अनुराग मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई और सभी को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.