मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news inauguration of newly constructed labor facility center in obra ctps workers will get modern facilities

Sonbhadra News: ओबरा सीटीपीएस में नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, श्रमिकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं.

ओबरा सीटीपीएस परिसर में गुरुवार को नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल द्वारा किया गया। श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस केंद्र में स्वच्छ पेयजल, विश्राम कक्ष, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

sonbhadra

8:56 PM, May 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा सीटीपीएस में नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, श्रमिकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं.
logo

अधिकारियों ने श्रमिकों के हित में ऐसे कल्याणकारी कार्यों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल,ओबरा।

सोनभद्र।

ओबरा सीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवनिर्मित “श्रमिक सुविधा केंद्र” का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल द्वारा किया गया। इस सुविधा केंद्र के शुरू होने से श्रमिकों को कार्य के दौरान आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उनके कार्य वातावरण और सुविधा स्तर में सुधार होगा।श्रमिक सुविधा केंद्र का निर्माण श्रमिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप में कराया गया है। केंद्र में स्वच्छ पेयजल, विश्राम के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इससे श्रमिकों को कार्यस्थल पर बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का क्रियान्वयन उ.नि.लि. के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी, आईएएस के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया है। उनके निर्देशन में निगम द्वारा श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो न केवल कार्यस्थल की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं, बल्कि श्रमिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने में सहायक साबित होते हैं। उद्घाटन समारोह में निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (ब) इं. दूधनाथ, महाप्रबंधक (स) इं. एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक (जानपद) इं. अजय कुमार राय, महाप्रबंधक (प्रशासन) इं. निखिल चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता इं. अजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता इं. सुरेश चंद्र मिश्र, अधिशासी अभियंता इं. अंकुर सिंह सहित सीआईएसएफ के कार्मिक और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Img

कार्यक्रम के सफल आयोजन और समन्वय में अधिशासी अभियंता इं. विकास गौरव, सहायक अभियंता इं. अंकित सिंह, अवर अभियंता दीपक सिंह तथा दिनेश कुमार गुप्ता की विशेष भूमिका रही, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक किसी भी परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी श्रमिकों के हित में ऐसे कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। श्रमिक सुविधा केंद्र के उद्घाटन से श्रमिकों में खुशी का माहौल देखा गया। कर्मचारियों ने इसे एक सकारात्मक और स्वागतयोग्य पहल बताते हुए निगम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह केंद्र श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.