ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news inauguration of rani laxmibai self defense training camp at government girls inter college duddhi

Sonbhadra News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ.

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर तीन माह तक संचालित किया जाएगा, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सिखाए जाएंगे।

sonbhadra

7:38 PM, Oct 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ.
logo

प्रशिक्षण शिविर के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सिखाए जाएंगे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर तीन माह तक संचालित किया जाएगा, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सिखाए जाएंगे।

Img

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या कुसुम सिंह एवं डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण का संचालन एन.आई.एस. कोच रवि सिंह द्वारा किया जा रहा है, जो दक्षिण कोरिया से ताईक्वांडो ब्लैक बेल्ट (4 डॉन), अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवं उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी हैं। उद्घाटन अवसर पर कोच रवि सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा विभिन्न सरकारी एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।

आत्मरक्षा के लिए ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह द्वारा शिविरों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए  इन शिविरों में प्रशिक्षणार्थियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, किशोरावस्था में कौशल विकास, साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी गई मार्शल आर्ट, पंचेस ब्लॉकिंग, हैंड मूवमेंट, किक गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना।

Img

सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है आदि के उपयोगी गुर सिखाए गए कोच रवि सिंह ने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा नहीं, बल्कि मानसिक आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। जब कोई लड़की आत्मरक्षा जानती है, तो उसमें खुद के प्रति एक नई शक्ति और विश्वास जागता है।

Img

प्रभारी प्रधानाचार्या कुसुम सिंह ने कहा कि “मार्शल आर्ट हर बालिका के लिए जरूरी है, क्योंकि यह हमें किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मनिर्भर बनाता है। सभी छात्राओं को इस प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति शर्मा के साथ-साथ वर्षा, अर्चना, वर्षा, मनीष कुमार, राधा, आरती, रूमन राय, अंजली राय, पुष्पा देवी, समायरा खान, गीता, महिमा यादव की विशेष उपस्थिति रही। बालिकाओं में आत्मरक्षा सीखने को लेकर उत्साह एवं जोश देखा गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.