Sonbhadra News: भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही- श्यामलाल पाल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्तमान सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ रहा है और अपराधियों व सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
sonbhadra
5:44 PM, Oct 24, 2025
Share:


प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत करते कार्यकर्त्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के जनपद आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर पार्टी के नेताओं के साथ संगठन विस्तार और आगामी चुनाव के विषय पर व्यापक चर्चा की गईं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल भाजपा सरकार पर जम कर बरसे और प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने की सरकार के दावे को खोखला बताया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ रहा है और अपराधियों व सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। हर स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। पाल के अनुसार, सत्ता समर्थक पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) को अपमानित कर रहे हैं, जबकि सरकार उनकी नौकरी, आरक्षण और अधिकारों को छीन रही है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे अधिक हो रही हैं। इसके साथ ही, सरकार के खोखले दावों और जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था से जनता परेशान है।
पाल ने बताया कि दलितों को इलाज के लिए अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है, जहां डॉक्टर अक्सर अनुपस्थित रहते हैं या गरीब मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है और चारों तरफ लूट मची हुई है। उन्होंने दावा किया कि इन सभी समस्याओं से केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही जनता को छुटकारा दिला सकते हैं।



