मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news income tax clampdown on mining businessmen raids on many places in obra and chopan

Sonbhadra News: खनन कारोबारियों पर आयकर का शिकंजा, ओबरा में कई ठिकानों और चोपन में छापेमारी.

जनपद में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई विशेष रूप से ओबरा नगर क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में की गई, जहां आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ टीमों ने जांच शुरू की।

sonbhadra

2:49 PM, Feb 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: खनन कारोबारियों पर आयकर का शिकंजा, ओबरा में कई ठिकानों और चोपन में छापेमारी.
logo

क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के अध्यक्ष अजय सिंह व अन्य खनन व्यवसाई के यहां चल रही कार्रवाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई विशेष रूप से ओबरा नगर क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में की गई, जहां आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ टीमों ने जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी दर्जनभर लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। कई वाहनों पर शादी समारोह से जुड़े स्टिकर लगे होने के कारण प्रारंभ में लोगों को भ्रम हुआ, लेकिन कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि यह विभाग की सुनियोजित छापेमारी है। अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसने संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई खनन से जुड़े बड़े कारोबारियों के आवास, कार्यालय और संभावित गोदामों पर केंद्रित है। ओबरा थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की पुष्टि हुई है। बता दे कि क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के अध्यक्ष अजय सिंह और खनन व्यवसाई चंद्र भूषण गुप्ता, देवेंद्र केसरी चोपन थाना क्षेत्र में भी अंसारी बंधु नामक एक खदान व्यवसायी के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में भी कई जगहों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आयकर टीम ने पहुंचते ही परिसरों के प्रवेश और निकास मार्गों को नियंत्रित कर लिया। अंदर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी बैंक खातों, निवेश, लेनदेन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच में जुटे हैं। हालांकि विभाग की ओर से अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या बरामदगी का विवरण साझा नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों की भीड़ भी विभिन्न स्थानों पर जुटी रही, लेकिन अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी देने की बात कही है। खनन कारोबार सोनभद्र की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में शामिल है। ऐसे में आयकर विभाग की इस व्यापक कार्रवाई को जिले में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। देर शाम तक जांच जारी रहने की संभावना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.