ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news increasing women crime in up sp accused of atrocities on dalits demonstrated

Sonbhadra News: यूपी में बढ़ते महिला अपराध, दलितों पर अत्याचार का सपा ने लगाया आरोप, किया प्रदर्शन.

सपा ने रॉबर्ट्सगंज के आरटीएस चौक पर रविवार को भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं और दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 66,381 मामले दर्ज हैं, जो चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

sonbhadra

1:39 PM, Oct 5, 2025

Share:

Sonbhadra News:  यूपी में बढ़ते महिला अपराध, दलितों पर अत्याचार का सपा ने लगाया आरोप, किया प्रदर्शन.
logo

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 66,381 मामले दर्ज- सपा.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आरटीएस चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया, जिसमें महिलाओं की असुरक्षा और दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को मुख्य मुद्दा बनाया गया। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने सोनभद्र में लगातार हो रही छोटी-मोटी घटनाओं और चोरियों के सिलसिले पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं और दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 66,381 मामले दर्ज हैं, जो चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने सोनभद्र में लगातार हो रही छोटी-मोटी घटनाओं और चोरियों के सिलसिले पर भी चिंता व्यक्त की। पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी ने किसानों पर हो रहे लाठीचार्ज की घटनाओं की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान की मूल भावना का खुलेआम उल्लंघन कर रही है और समाज के कमजोर वर्गों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने दलितों पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की और बरेली में हाल ही में हुई एक दलित की हत्या का उदाहरण भी दिया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से छोटेलाल भारती, बचाउ बीयार, राजकुमार चौहान, जुनैद अंसारी, भोले गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, विवेक सिंह, सुराली पनिका और रमेश प्रसाद सहित कई सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.