मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news independence day was celebrated with pomp in gurudwara intermediate about 2700 students participated in prabhat pheri

Sonbhadra News: गुरुद्वारा इंटरमीडिएट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी में शामिल हुए लगभग 2700 छात्र-छात्राएं.

गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल और गुरुद्वारा बाल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। करीब 2700 छात्र-छात्राओं ने एक किलोमीटर की प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। 2025 में जिले में आठवां स्थान पाने वाली सोफिया खातून और 2026 में जिले में प्रथम रहीं आकृति सिंह को सरदार सुलखन सिंह ने सम्मानित किया। हजारों अभिभावक, स्थानीय लोग, समाजसेवी, पत्रकार और भाजपा नेता शामिल हुए।

sonbhadra

1:31 PM, Aug 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुरुद्वारा इंटरमीडिएट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी में शामिल हुए लगभग 2700 छात्र-छात्राएं.
logo

गुरुद्वारा विद्यालय के बच्चों की भव्य प्रभात फेरी, तिरंगे के साथ देशभक्ति के रंग में नजर आए छात्र-छात्राएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, चोपन।

सोनभद्र।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाबी समुदाय द्वारा संचालित एक ही संस्था के अंतर्गत चल रहे गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल और गुरुद्वारा बाल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 2700 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हजारों की संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया।

Img

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। छात्रों की संख्या को देखते हुए करीब एक किलोमीटर की रेंज में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों में प्रभात फेरी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते नजर आए। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Img

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और स्वागतगीत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘ऊंचा है हिमालय’, गिद्दा, शिव स्तुति, नारी सशक्तिकरण पर कविता, ग्रुप डांस और लोक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Img

उधम सिंह के जीवन एवं बलिदान पर प्रस्तुति, हिंदी भाषण और अंग्रेजी भाषण ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अतिथियों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखने को मिली।

विज्ञापन

Img

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में सोफिया खातून ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ जिले में आठवां स्थान हासिल किया था। वहीं वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में आकृति सिंह ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों मेधावी और अन्य छात्राओं को सरदार सुलखन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर छात्राओं और उनके अभिभावकों में खुशी देखने को मिली।

Img

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार सुलखन सिंह, राजेंद्र सिंह गिल, प्रबंधक सतनाम सिंह, प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह और कार्यक्रम संचालनकर्ता सतीश चंद्र उपाध्याय विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी, पत्रकार, भाजपा नेता, अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।

Img

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर अतिथियों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखने को मिली। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Img

प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। इससे बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार और देशभक्ति की भावना विकसित करने पर भी ज़रूरी होता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.