Sonbhadra News: मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केंद्र की पहल, 4 प्रकरणों की सुनवाई, 3 में आपसी सहमति से सुलह.
मिशन शक्ति के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र में 4 पारिवारिक मामलों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग और आपसी संवाद के बाद 3 मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। एक मामले में काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए तिथि दी गई।
sonbhadra
7:13 PM, Oct 4, 2026
Share:


परिवार परामर्श केंद्र में महिला थाना प्रभारी ने पक्षकारों की काउंसलिंग कर तीन मामलों में आपसी सहमति से सुलह कराई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल चार प्रकरण सामने आए। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। विस्तृत परामर्श और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तीन प्रकरणों में आपसी सहमति कायम कराते हुए सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद संबंधित परिवारों में फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में पहल की गई। वहीं, एक प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अग्रिम सुनवाई के लिए अगली तिथि प्रदान की गई। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना है। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर लगातार जागरूकता एवं सहायता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग के जरिए पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को समझते हुए उचित काउंसलिंग की जाती है, ताकि परिवारों में अनावश्यक विवाद को बढ़ने से रोका जा सके और आपसी संबंधों में सुधार लाया जा सके।


