मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news initiative of harsh educational trust in the field of education and social service

Sonbhadra News: शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट की पहल.

नगवा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट सेवा संस्थान द्वारा बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क बालिका पुस्तकालय शुरू किया गया है। संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, जागरूकता और समाज सेवा को लेकर अभियान चला रही है। ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक लाख रुपये सहयोग राशि जुटाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

sonbhadra

8:00 PM, May 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट की पहल.
logo

हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रबंधक उपेन्द्र कुमार, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और समाज सेवा को बढ़ावा देने की पहल करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, नगवां।

नगवा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष एजुकेशनल ट्रस्ट सेवा संस्थान द्वारा शिक्षा और सामाजिक उत्थान को लेकर सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क बालिका पुस्तकालय एवं महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू किया है। संस्था के प्रबंधक उपेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना, समाज में जागरूकता फैलाना और गौ-सेवा जैसे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना है। इसके तहत नगवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था ने समाज सेवा के कार्यों को विस्तार देने के लिए एक लाख रुपये सहयोग राशि का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। संस्था के सदस्यों ने कहा कि वंचित और जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही क्षेत्र के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील भी की गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.