ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news initiative regarding safety of common people sp abhishek verma inaugurated the new police post in preetnagar

Sonbhadra News: आमजन की सुरक्षा को लेकर पहल, प्रीतनगर में नई पुलिस चौकी का एसपी अभिषेक वर्मा ने किया लोकार्पण.

चोपन के प्रीतनगर में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया। नई चौकी से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ने और आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिलने की उम्मीद है।

sonbhadra

5:33 PM, Sep 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: आमजन की सुरक्षा को लेकर पहल, प्रीतनगर में नई पुलिस चौकी का एसपी अभिषेक वर्मा ने किया लोकार्पण.
logo

नई पुलिस चौकी का एसपी अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया, लोकार्पण पर पुलिस अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रीतनगर में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आचार्य पं. बृजेश शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया। इस चौकी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। साथ ही, नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना भी इसका लक्ष्य है। चौकी स्थापित होने से प्रीतनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और गश्त व्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी भी साझा की। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित गश्त करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों का तुरंत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए पुलिस तक आसानी से पहुंचने में भी सुविधा होगी। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। चौकी के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता अधिक तेजी से उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, विद्याशंकर पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, नर सिंह तिवारी, धर्मराज सिंह बघेल, कमल किशोर सिंह, सुनील सिंह, संजय केशरी, धर्मेंद्र जायसवाल, उमेश सिंह, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह और डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.