Sonbhadra News: श्री अन्न को बढ़ावा देने की पहल, बभनी में शिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण.
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत सोमवार को ब्लॉक सभागार में 60 शिक्षकों को श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्व पर प्रशिक्षण दिया गया। सहायक कृषि विकास अधिकारी नीरज साहू एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) गोविंद प्रजापति ने सांवा, कोदो, रागी, ज्वार और बाजरा के पोषण एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
sonbhadra
8:13 PM, Aug 3, 2026
Share:


बभनी ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को श्री अन्न के पोषण, स्वास्थ्य लाभ और जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत सोमवार को बभनी ब्लाक सभागार में अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को श्री अन्न (मोटे अनाज) के पौष्टिक गुणों से अवगत कराना और बच्चों व समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे छात्रों को इसके सेवन के लिए प्रेरित कर सकें। इसमें सांवा, कोदो, मडुवा (रागी), ज्वार और बाजरा जैसे प्रमुख श्री अन्न की विशेषताओं और उनके पोषक तत्वों पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों को फसल बीमा योजना के बारे में भी बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि वे धान, अरहर और तिल जैसी फसलों का बीमा कृषि विभाग के पीएमएफबीवाई पोर्टल पर करा सकते हैं। साथ ही, कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर रागी, ज्वार, सांवा, कोदो और बाजरा जैसे मोटे अनाज के बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। सहायक कृषि विकास अधिकारी नीरज साहू ने इस अवसर पर कहा कि मोटे अनाज पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ बदलती जीवनशैली में संतुलित आहार का एक बेहतर विकल्प हैं। उन्होंने शिक्षकों से सांवा, कोदो, रागी, बाजरा सहित अन्य श्री अन्न की विशेषताओं, पोषक तत्वों और स्वास्थ्य पर उनके सकारात्मक प्रभावों का संदेश विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण सहायक विकास अधिकारी कृषि नीरज साहू और सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा गोविंद प्रजापति द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में राजेश कुमार के साथ बभनी ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कमलेश कुमार, रविन्द्र नारायण पाण्डेय, आलोक मिश्रा, जामशाय, धीरेन्द्र देव पांडेय, शिव कुमार, राजकुमार विश्वकर्मा और अनुजा सिंह सहित कुल 60 अध्यापकों ने भाग लिया।
