Sonbhadra News: ओबरा में इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव.
किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में इनरव्हील क्लब ओबरा की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न खेल और प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया, ज्योति वर्मा तीज क्वीन चुनी गईं। शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को शिक्षा क्षेत्र में सेवाओं के लिए नायब तहसीलदार अंकिता सिंह ने सम्मानित किया।
sonbhadra
2:55 PM, Sep 17, 2026
Share:


तीज महोत्सव में सजी-धजी महिलाओं ने जमकर की मस्ती, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह; ज्योति वर्मा बनीं तीज क्वीन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ओबरा ने किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पास्ट प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह, आईएसओ मीनू गोयल और कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन तौकीर फातिमा ने किया। कई मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं हुईं, जिनसे समारोह में खूब उत्साह रहा। ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं। इस मौके पर शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह ने सम्मानित किया। मेहंदी, श्रृंगार, खेल और हंसी-खुशी से भरे इस आयोजन ने तीज की परंपरा और खुशी को सबके मन में ताजा कर दिया। इनरव्हील क्लब ओबरा का यह कार्यक्रम महिला शक्ति, मेलजोल और संस्कृति का एक अच्छा संगम रहा।



