मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news innocent child sitting in her lap fell lal s painful death in front of mother s eyes

Sonbhadra News: गोद में बैठा मासूम गिरा, मां की आंखों के सामने लाल की दर्दनाक मौत.

चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।

sonbhadra

6:42 PM, Feb 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: गोद में बैठा मासूम गिरा, मां की आंखों के सामने लाल की दर्दनाक मौत.
logo

यूको बैंक के पास की घटना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर एक पुरुष, दो महिलाएं और गोद में दो छोटे बच्चे सवार थे। वे सभी पटवध से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक प्रीत नगर यूको बैंक के पास पहुंची, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोद में बैठे दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक मासूम वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.