ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news innocent died due to drowning in bowli chaos among family members

Sonbhadra News: बाउली में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

बीजपुर के रजमिलान ग्राम पंचायत के मेनहवाँ टोला में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम आयुष की बाउली में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते बच्चा घर से दूर चला गया था। काफी देर बाद परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव बाउली में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

6:03 PM, Mar 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाउली में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

घटना से परिजन बिलख पड़े और पूरे घर में मातम छा गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

थाना क्षेत्र बीजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजमिलान के टोला मेनहवाँ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर के बाहर खेल रहे एक तीन वर्षीय मासूम की बाउली में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेनहवाँ निवासी बच्चाराम का तीन वर्षीय पुत्र आयुष शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुरानी बाउली के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह असंतुलित होकर बाउली में गिर गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय रहते उसे बचाया नहीं जा सका। काफी देर तक जब आयुष घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान जब परिजन बाउली के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। मासूम का शव पानी में उतराता मिला। यह देखकर परिजन बिलख पड़े और पूरे घर में मातम छा गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुरानी और खुली बाउलियां हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.