ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news innocent died due to drowning in stepwell chaos among family members

Sonbhadra News: बावली में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के पेढ़ गांव में एक वर्षीय मासूम की बावली में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेलते-खेलते पास की बावली में गिर गया। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने तलाश की, जहां शव पानी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर है।

sonbhadra

9:57 PM, Apr 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: बावली में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

घटना से परिजनों में मचा कोहराम, माता-पिता का रो रो कर हुआ बुरा हाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। पेढ़ ग्राम पंचायत में शनिवार शाम करीब पांच बजे एक वर्षीय बालक की बावली में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने देर शाम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक बालक की पहचान पेढ़ ग्राम निवासी मंगल के एक वर्षीय पुत्र सूरज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सूरज अपने घर के सामने आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पास स्थित एक बावली में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। काफी देर तक जब सूरज दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव बावली से बरामद हुआ। इस हादसे के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही घोरावल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के शव को नियमानुसार कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.