Sonbhadra News: युवक को अर्द्धनग्न कर घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित.
बभनी के करकच्छी गांव में युवक को रस्सी से बांधकर और जूते की माला पहनाकर अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय दरोगा अखिलेश पाठक और हेड कांस्टेबल मो. सलीम को निलंबित कर दिया गया। मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में घायल भोला प्रसाद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
sonbhadra
5:53 PM, Aug 11, 2026
Share:


करकच्छी गांव में युवक को अर्द्धनग्न कर घुमाने की घटना का वायरल वीडियो, मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में गुरुवार दोपहर युवक को अर्द्धनग्न कर बांध कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने क्षेत्रीय दरोगा और एक सिपाही को निलम्बित कर दिया। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में गुरुवार दोपहर पर गाली गलौज का आरोप लगाकर युवक का हाथ रस्सी से हाथ बांधकर और जुते की माला पहनाकर गांव में घुमाने के अमानवीय व्यवहार की घटना पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेकर कार्यवाही का निर्देश दिया था इस प्रकरण में बभनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आगे प्रकरण में भी कार्यवाही चल रहा है। मारपीट के बाद घायल युवक भोला सहित उसके सरजू और कौशल्या को भी चोट लगी थी।घटना में गम्भीर घायल भोला प्रसाद का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार के लोग घटना को लेकर काफी आहत हैं।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही पर क्षेत्रीय दरोगा अखिलेश पाठक और हेड कांस्टेबल मो सलीम को निलम्बित कर दिया।
