ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instead of treatment family trapped in ojha s affair 14 year old innocent killed

Sonbhadra News: इलाज के बजाय ओझा के चक्कर में फंसे परिजन, 14 वर्षीय मासूम की मौत.

इकलौते बेटे की मौत से एक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार अपनी गलती पर खुद को कोस रहा है। दरअसल जहरीले सांप ने किशोर को बीती रात डंस लिया था। परिजन तत्काल इलाज़ कराने की बजाय झाड फूंक कराने ओझा के पास किशोर को ले गए थे।

sonbhadra

9:16 PM, Aug 22, 2025

Share:

Sonbhadra News:  इलाज के बजाय ओझा के चक्कर में फंसे परिजन, 14 वर्षीय मासूम की मौत.
logo

दुःखद घटना से परिजनों में मचा कोहराम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

विढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडी गांव में एक परिवार को अंधविश्वास भारी पड़ गया। करैत सांप के काटने से 14 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। गुरुवार रात करीब 12 बजे राहुल अपनी मां और छोटी बहन के साथ सो रहा था। इसी दौरान करैत सांप ने उसे तीन बार डंस लिया।परिवार ने सांप को कमरे में बंद कर दिया। लेकिन राहुल को अस्पताल ले जाने की बजाय ओझा के पास ले गए। झाड़-फूंक और टोने-टोटके में करीब दो घंटे निकल गए।

विज्ञापन

Img

हालत बिगड़ने पर सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन 20 मिनट बाद ही राहुल की मौत हो गई। घटना के समय राहुल के पिता धर्मेंद्र बियार मजदूरी के लिए चुनार गए थे। खबर मिलते ही वे घर लौटे, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। राहुल की मां अब भी मान रही हैं कि ओझा उनके बेटे को जिंदा कर सकता है। दादी का कहना है कि सांप काटने के 24 घंटे तक दिमाग में जान रहती है। डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो राहुल की जान बचाई जा सकती थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.