ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instructions for public hearing quick and fair disposal of women harassment cases

Sonbhadra News: महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश.

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा ने महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई की। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष निस्तारण तथा पात्र महिलाओं तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद आयोग पदाधिकारियों ने विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

sonbhadra

5:32 PM, Aug 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश.
logo

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सोनभद्र में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से महिला उत्पीड़न मामलों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंच सके। आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, ओडीओपी योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की भी समीक्षा की। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पात्र महिला तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने महिला जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इसके बाद आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने उरमौरा स्थित विंध्य कन्या पीजी कॉलेज का भ्रमण किया। कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन एवं संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षित, जागरूक और आत्मविश्वासी बेटियां सशक्त परिवार एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.