ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instructions to blo to distribute calculation forms door to door

Sonbhadra News: बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण का निर्देश.

जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर, 2025 से 4 दिसंबर, 2025 तक संबंधित बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, एकत्रीकरण और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करें।

sonbhadra

7:36 PM, Nov 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण का निर्देश.
logo

4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के निर्देश- जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर, 2025 से 4 दिसंबर, 2025 तक संबंधित बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, एकत्रीकरण और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करें। वर्तमान में एस.आई.आर. की विभिन्न गतिविधियां जारी हैं। बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद उनके एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे प्राप्त गणना प्रपत्र को भरकर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। मतदाताओं को गणना प्रपत्र में अपने नाम से संबंधित अपेक्षित जानकारी भरनी होगी। इस प्रपत्र के साथ किसी भी प्रकार का दस्तावेज संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरकर बी.एल.ओ. को उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसका नाम 9 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों में शामिल नहीं किया जाएगा। बी.एन. सिंह ने जोर दिया कि मतदाता सूची जितनी अधिक त्रुटि रहित होगी, उतने ही निष्पक्ष, भयमुक्त और स्वतंत्र निर्वाचन की अपेक्षा की जा सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.