मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instructions to complete 100 pendency of apaar mbu and u dice excellent teachers honored

Sonbhadra News: APAAR-MBU और यू-डाइस की पेंडेंसी शत-प्रतिशत पूरी करने के निर्देश, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान.

चोपन ब्लॉक संसाधन केंद्र में 22 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में APAAR, MBU और यू-डाइस मॉड्यूल की शत-प्रतिशत पेंडेंसी पूरी करने के निर्देश दिए गए।

sonbhadra

5:34 PM, Aug 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: APAAR-MBU और यू-डाइस की पेंडेंसी शत-प्रतिशत पूरी करने के निर्देश, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान.
logo

ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन में बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक शासन की योजनाओं व विद्यालयी कार्यों की समीक्षा करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन में 22 अगस्त 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छात्र-छात्राओं के APAAR और MBU मॉड्यूल की शत प्रतिशत पेंडेंसी को पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम पोर्टल पर उनकी उपस्थिति दर्ज करने, डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण, तथा यू-डाइस के अंतर्गत टीचर, स्कूल और स्टूडेंट मॉड्यूल की पेंडेंसी को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों द्वारा अपने यहां किए गए नए नवाचारों को साझा किया गया। साथ ही, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राशन कार्ड से जुड़वाने या उनकी फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश भी दिए गए। मासिक समीक्षा बैठक के दौरान विकासखंड चोपन से उपरोक्त कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के अध्यापकों को सम्मानित किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.