Sonbhadra News: जमीन विवादों में मौके पर जांच कर निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी.
बभनी थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुल सात प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम ने जमीन विवादों में राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जांच कर समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
sonbhadra
6:22 PM, Sep 12, 2026
Share:


समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए, मौके पर मौजूद फरियादियों से शिकायतों की जानकारी लेते अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। खासकर जमीन संबंधी विवादों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जमीन संबंधी मामलों में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल और कानूनगो पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर भूमि की स्थिति का निरीक्षण करें और नियमानुसार विवाद का निस्तारण कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है। इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान कानूनगो राजनाथ, क्षेत्रीय लेखपाल अरुणोदय पांडेय, अरुण कुमार, हरिश्चंद्र, देव नागर, प्रभारी उपनिरीक्षक मक्खन लाल सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



