ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instructions to speed up verification of 252 families affected by kanhar dam

Sonbhadra News: कनहर डैम प्रभावित 252 परिवारों के सत्यापन में तेजी के निर्देश.

कनहर डैम से प्रभावित अवशेष 252 परिवारों को पुनर्वास पैकेज देने के लिए सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने भूमि रजिस्ट्री, सत्यापन और नहर निर्माण के लिए किसानों की भूमि क्रय से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।

sonbhadra

7:08 PM, Aug 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: कनहर डैम प्रभावित 252 परिवारों के सत्यापन में तेजी के निर्देश.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कनहर डैम प्रभावित परिवारों के लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक करते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

कनहर डैम से प्रभावित परिवारों की भूमि, पुनर्वास और अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में कनहर विभाग एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभावित परिवारों को पुनर्वास पैकेज उपलब्ध कराने, भूमि रजिस्ट्री, सत्यापन और नहर निर्माण के लिए किसानों की भूमि क्रय से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कनहर परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं और निर्धारित लाभों के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। बैठक में डूब क्षेत्र के अवशेष 252 परिवारों को पुनर्वास पैकेज दिए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र प्रभावित परिवारों के सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप करने को कहा गया, जिससे पात्र लोगों को पुनर्वास पैकेज का लाभ समय से मिल सके। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ओबरा और उप जिलाधिकारी दुद्धी को प्रभावित क्षेत्रों में भूमि की रजिस्ट्री, सत्यापन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से जुड़े लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। नहर निर्माण के लिए आवश्यक किसानों की भूमि क्रय से जुड़े मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार समाधान करने को भी कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में राजस्व एवं कनहर विभाग के अधिकारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनें। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव हो, उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाए और शेष प्रकरणों का प्रभावी अनुश्रवण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में कनहर डैम के शेष निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। बांध की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बांध के समीप स्थानीय लोगों के सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त स्थल पर पुल निर्माण की संभावनाओं को लेकर सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कनहर परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान में राजस्व और कनहर विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में मुख्य अभियंता कनहर, संबंधित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित राजस्व एवं कनहर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.