मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instructions to strengthen communication system in areas without network before assembly elections

Sonbhadra News: विधानसभा चुनाव से पहले नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर बेहतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

sonbhadra

5:22 PM, May 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: विधानसभा चुनाव से पहले नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश.
logo

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नेटवर्क सुधार कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौंड की अध्यक्षता में बीएसएनएल, जिओ एवं एयरटेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों, विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संचार व्यवस्था की अहम भूमिका होती है, इसलिए किसी भी मतदान केंद्र पर नेटवर्क बाधित नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नए मोबाइल टावर स्थापित करने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत संचार व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक समन्वय बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर कार्य करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नेटवर्क सुधार कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्बाध नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.