मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news instructions to strengthen disaster management and early warning system public safety top priority

Sonbhadra News: आपदा प्रबंधन एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम की समीक्षा की। उन्होंने गांव स्तर तक पूर्व चेतावनी तंत्र मजबूत करने, आपदा मित्रों को सक्रिय रखने और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने भी जनपद में सूचना तंत्र सुदृढ़ करने, जलाशयों पर चेतावनी पट्ट लगाने तथा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

sonbhadra

7:24 PM, May 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: आपदा प्रबंधन एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां और मजबूत करने को कहा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम की समीक्षा करते हुए सभी जनपदों के अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाए। बैठक में डोपलर वेदर रडार, एडब्ल्यूएस एवं एआरजी स्टेशन, सैटेलाइट इमेज, लाइटनिंग सेंसर सहित मौसम विभाग की आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मौसम संबंधी बदलावों और चेतावनियों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने हाल में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व चेतावनी प्रणाली को गांव स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सुदृढ़ कर लोगों तक समय पर चेतावनी पहुंचाई जाए। राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल शुरू करने तथा प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां और मजबूत करने को कहा। उन्होंने सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, चौकीदार, सफाई कर्मी एवं लेखपालों के माध्यम से गांव स्तर तक सूचना तंत्र सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब, पोखरा, झील एवं कुओं पर चेतावनी पट्ट लगाने, विद्यालयों एवं राशन दुकानों पर जागरूकता अभियान चलाने तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित कराने को कहा। जंगलों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन एवं अग्निशमन विभाग को समन्वय के साथ सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.