ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news intensive checking campaign of police in obra action against black films and those breaking traffic rules

Sonbhadra News: ओबरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, काली फिल्म व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई.

ओबरा में डिग्री कॉलेज चौराहे से हनुमान मंदिर तक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ प्रभात राय और थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह की अगुवाई में संदिग्ध वाहनों की जांच हुई। काली फिल्म, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट समेत यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

sonbhadra

8:50 PM, Sep 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, काली फिल्म व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई.
logo

ओबरा में पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपना रही है। इसे लागू करने के लिए सोनभद्र पुलिस प्रशासन सख्त है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान और फ्लैग मार्च चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ओबरा थाना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज चौराहे से हनुमान मंदिर परिसर तक चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और ओबरा थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर रहकर जांच की। अभियान के दौरान सीओ प्रभात राय ने आम लोगों और राहगीरों से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ जनता की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के लिए है। इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान चौराहे और तिराहे से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहन और चालक की जांच हुई। चार पहिया वाहनों की खिड़कियों पर लगी काली फिल्मों को पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही उतरवाया और चालान काटे। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.