Sonbhadra News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 5 लाख की चोरी की गाड़ियां बरामद.
शक्तिनगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित बलियानाला एनसीएल से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 लाख की चोरी की एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने बरामदगी और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
sonbhadra
7:50 PM, Aug 25, 2025
Share:


बरामदगी और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
शक्तिनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित बलियानाला एनसीएल के पास से आरोपियों को धर दबोचा। बरामदगी और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शक्तिनगर थाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस अवध पेट्रोल पंप बलियानाला तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने बताया कि 21 अगस्त को खड़िया बैरियर से चोरी हुई बोलेरो (UP 64 Q 4241) को चोर जयंत के रास्ते चंदौली की तरफ ले जा रहे हैं। तत्काल पुलिस ने एनसीएल गेट नंबर 3 के पास नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, गाड़ी चला रहा गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि फरार आरोपी गिरोह का लीडर है और चोरी की गाड़ियों को मध्य प्रदेश ले जाकर बेचते थे। पकड़ी गईं बोलेरो का भी नंबर प्लेट तोड़कर बेचने के लिए ले जाया जा रहे था। एक आरोपी सूरज साकेत ने बताया कि उसके घर पर एक चोरी की टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल है। दो अन्य चोरी की गाड़ियां फरार आरोपी पवन गिरी के घर पर रखी हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने सूरज साकेत के घर से टीवीएस अपाची बाइक को बरामद किया गया, जिसकी चेसिस नम्बर को गैलेन्डर से रगड़ कर मिटाया गया था। जबकि पवन गिरी के घर के पीछे गढ्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दुसरी गाड़ी को दबाये था जिसे निकाला गया तो क्षतिग्रस्त अवस्था (जली हुई) में थी। उस गाडी का चेचिस नम्बर MD2A76AX0NPD69998 है। जिसके बाद पवन गिरी के बरामदे मे खड़ी एक मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस MP 66 ZF 2813 के बारे में पूछा गया तो रामानन्द शर्मा उर्फ प्रिन्स ने बताया कि यह मेरी गाडी है। उक्त गाड़ी का कागजात मांगा गया तो रामानन्द शर्मा द्वारा मौके पर कागज नहीं दिखाया गया जिसे अन्तर्गत धारा 207 MV Act मे सीज करने की कार्रवाई की गईं। बता दे कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चल रहे अभियान में 24 अगस्त को यह कार्रवाई की गई।



