ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news investigation into death of woman and child in private hospitals intensified record room of national hospital sealed

Sonbhadra News: निजी अस्पतालों में महिला-बच्ची की मौत की जांच तेज, नेशनल हॉस्पिटल का रिकॉर्ड रूम सील.

निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान महिला और बच्ची की मौत के मामलों में जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है। दो सदस्यीय टीम ने घोरावल के नेशनल हॉस्पिटल पहुंचकर बच्ची की मौत से जुड़े मामले की जांच की और इलाज के रिकॉर्ड खंगाले। जांच के दौरान रिकॉर्ड रूम सील कर दिया गया और अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया, टीम दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।

sonbhadra

7:05 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: निजी अस्पतालों में महिला-बच्ची की मौत की जांच तेज, नेशनल हॉस्पिटल का रिकॉर्ड रूम सील.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निजी अस्पतालों में महिला और बच्ची की मौत के मामलों में गठित जांच टीम को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जिले में निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान एक महिला और एक बच्ची की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इन खबरों का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम बनाई है। इस टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। टीम को दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसी कड़ी में आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी घोरावल के नेशनल हॉस्पिटल, धर्मशाला रोड पहुंचे। उन्होंने बच्ची की मौत से जुड़े मामले की मौके पर जांच शुरू की।अधिकारियों ने अस्पताल में इलाज से जुड़े रिकॉर्ड और दूसरे दस्तावेज चेक किए। जरूरी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम को सील भी कर दिया गया। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया। इलाज से जुड़े रिकॉर्ड, दस्तावेज और दूसरे तथ्यों की जांच की जा रही है। महिला की मौत से जुड़े मामले में भी उपलब्ध तथ्यों और रिकॉर्ड के आधार पर जांच चल रही है। दोनों मामलों में निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तय समय में जिलाधिकारी को साफ रिपोर्ट सौंपी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.