Sonbhadra News: सपा नेता इश्तियाक खान के ठिकानों पर IT छापे, पत्थर खदान पर ड्रोन से जियो मैपिंग, आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुटा विभाग.
सपा प्रदेश सचिव रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) नेता इश्तियाक खान के सोनभद्र और लखनऊ के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। सोनभद्र में भी इश्तियाक खान पुत्र मोहम्मद सुल्तान खान की ईशाना कंस्ट्रक्शन स्थित पत्थर खदान पर विशेष रूप से जांच चल रही है।
sonbhadra
5:53 PM, Feb 26, 2026
Share:


IT का जांच का दायरा सीधे खदानों, कार्यालयों और बैंक खातों तक पहुंचा- सूत्र.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सपा प्रदेश सचिव रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) नेता इश्तियाक खान के सोनभद्र और लखनऊ के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। सोनभद्र में भी इश्तियाक खान पुत्र मोहम्मद सुल्तान खान की ईशाना कंस्ट्रक्शन स्थित पत्थर खदान पर विशेष रूप से जांच चल रही है। विभाग की टीमें 26 घंटे से अधिक समय से जांच में जुटी हैं, खास बात यह है कि सबूत इक्क्ठा करने के लिए हाई-टेक जियो मैपिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। लगभग 3 महीने बचे खदान की मियाद वाले ईशाना कंस्ट्रक्शन में ड्रोन कैमरों और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग कर जियो मैपिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य स्वीकृत खनन सीमा और वास्तविक खनन के बीच के अंतर का पता लगाना है। जो काम खनन विभाग की टीम सालों से नहीं कर पाई वह काम इनकम टैक्स की टीम ने दो दिन में ही कर डाला। सूत्र बताते हैं कि वास्तविक खनन स्वीकृति से कहीं ज्यादा ईशाना कंस्ट्रक्शन में खनन हुआ है।यह कार्रवाई एक गोपनीय मिशन के तहत शुरू हुई थी, जिसमें पहले चरण में आयकर विभाग की टीमें शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से जिले में दाखिल हुई थीं। शुरुआत में खनन कारोबारियों के आवासों और प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई। अब जांच का दायरा सीधे खदानों, कार्यालयों और बैंक खातों तक पहुंच गया है। जांच टीम ने खनन व्यवसायियों के यहां से बरामद लाखों की नगद और जेवरात को ओबरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में जमा करने की बात आ रही है। ये राशि किस ठिकाने की छापेमारी में मिली इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। सूत्र बताते है बैंक में ईशाना कंस्ट्रक्शन से जुड़े खातों को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसी क्रम में लखनऊ में सपा नेता के आवास 3/13 सैफायर विला, सरोजिनी नायडू मार्ग, हजरतगंज पर भी टीम पहुंची। फिलहाल इश्तियाक खान न तो सोनभद्र में और न ही लखनऊ स्थित अपने आवास पर मौजूद पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वह जिले से क्या सूबे से बाहर हैं, लेकिन जांच अधिकारियों से उनकी फोन पर बातचीत हो रही है और उन्हें जल्द उपस्थित होने के लिए कहा गया है। फिर भी इश्तियाक खान की पत्नी अफरीना का जांच में सहयोग करने की बात सामने आ रही है। अफ़रीना भी राजनीति में हाथ आजमा चुकी हैं अकूत संपत्ति होने के बावजूद राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली अफरीना बभनी ब्लाक से पिछले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी है उनके चुनाव लड़ने से यह सीट हॉट हो गई थी, हालांकि ना किस्मत साथ दी न ही अकूत संपत्ति बल्कि उल्टा उन्हें मुंह की खानी पड़ी, सपा सरकार जाने के बाद पति जहां राजनीती से जुड़े रहे वही राजनीति से पत्नी अफ़रीना ने दूरी बना ली। पैसों की बदौलत लग्जरी जीवन जीने वाले खनन व्यवसायी को क्या पता था कि उनको एक दिन छुप छुप के रहना पड़ेगा। कभी गायत्री प्रजापति के खास रहे सपा नेता इश्तियाक की तूति बोलने लगी। गायत्री प्रजापति से नजदीकी होने के बाद उनकी नजदीकियां शिवपाल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक हो गई, जिनसे इनको पूरा सहयोग मिला और यह बुलंदियों पर स्कूटर से लेकर डिफेंडर तक का सफर सालों में हासिल कर ली। हालांकि भाजपा सरकार में भी इनकी पेठ कम नहीं हुई और लखनऊ में बड़े भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठकों का दौर हमेशा चलता रहता है सूत्र बताते हैं कि आईटी की छापेमारी की भनक पहले ही लग चुकी थी जिस वजह से यह सोनभद्र और लखनऊ से नदारत हो गए। 2006 से 2026 तक का सफर सपा नेता और खनन व्यवसाई का किन लोगों ने इसका सहयोग किया ये जांच का विषय है। अगर जांच का दायरा कुछ और दिन बढ़ता है तो कही और खनन व्यवसाई जद में आ सकते है। वही खनन क्षेत्र में बारीकीयों से नजर रखने वाले प्रकृति संरक्षण में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता निर्भय चौधरी ने दावा किया है क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्रभूषण गुप्ता, राजेश केशरी और देवेंद्र केशरी (श्री स्टोन) के खिलाफ अवैध खनन तथा अवैध खनन से अर्जित संपत्तियों की जांच की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने यह छापेमारी कार्रवाई की है। निर्भय चौधरी ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जिले में हो रहे अवैध खनन की जांच के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। बता दे कि सोनभद्र में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई विशेष रूप से ओबरा नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में की गई, जहां आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार अधिकारी दर्जनभर लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। कई वाहनों पर शादी समारोह के स्टिकर लगे होने से शुरुआत में लोगों को भ्रम हुआ, लेकिन बाद में सुनियोजित कार्रवाई की पुष्टि हुई। क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन बिल्ली मारकुंडी के अध्यक्ष अजय सिंह, सपा नेता और खनन व्यवसाई इश्तियाक खान, खनन व्यवसायी चंद्र भूषण गुप्ता, देवेंद्र केसरी और चोपन क्षेत्र में अंसारी बंधु के ठिकानों पर भी जांच चल रही है। आयकर टीम बैंक खातों, निवेश, लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच का दायरा कितने दिन का होगा इसकी जानकारी भी अधिकारी देने से बच रहे।
