Sonbhadra News: आईटीआई छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट लिख मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया.
विंढमगंज थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय आईटीआई छात्र देवानंद पांडेय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है, जब युवक घर में अकेला था। परिजनों के अनुसार, युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
sonbhadra
5:03 PM, Apr 1, 2026
Share:


मां के घर लौटने पर घटना का हुआ खुलासा, कमरे में फंदे से लटका मिला शव।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के विंढमगंज कोतवाली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय आईटीआई छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। युवक द्वारा आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीरचक पोलवा गांव निवासी देवानंद पांडेय (19), पुत्र आनंद कुमार पांडेय, मॉडर्न आईटीआई पोलवा में अध्ययनरत था। मंगलवार की रात वह घर में अकेला था। उसके पिता आनंद कुमार पांडेय, जो पूजा-पाठ एवं जजमानी का कार्य करते हैं, गांव से बाहर गए हुए थे, जबकि बड़ा भाई अपनी पत्नी के साथ मायके गया हुआ था। इसी दौरान अकेलेपन में देवानंद ने घर के बड़ेर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। देर रात जब उसकी मां कलावती देवी, जो गांव में आशा कार्यकर्ता हैं, घर लौटीं तो घर में अंधेरा देखकर उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जैसे ही उन्होंने कमरे में प्रवेश किया, वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उनका बेटा फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर मां चीख-चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ।



