Sonbhadra News: सरपटवा में सियार का हमला, एक ही दिन में 10 लोग घायल; सीएचसी चोपन में हुआ उपचार.
चोपन थाना क्षेत्र के सरपटवा में रविवार शाम सियार के हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल; सभी का सीएचसी चोपन में उपचार किया गया। डॉ. फैज के मुताबिक, सभी को एआरवी का टीका लगाकर आवश्यक निर्देशों के साथ घर भेज दिया गया।
sonbhadra
9:09 AM, Oct 19, 2026
Share:


सीएचसी में सियार के हमले से घायल लोगों का उपचार कराते, घटना की जानकारी देते डॉ. फैज।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के सरपटवा में रविवार को सुबह से लेकर रात तक सियार के हमले से करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घायल ग्रामीण ने बताया वो अपने परिवार और बच्चें के साथ जा रहा था इस दौरान सियार ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया यह देख हम बेटे को बचाने लगे तो सियार ने हमारे ऊपर भी हमला कर दिया जिससे हम और हमारा बच्चा दोनों घायल हो गया। बच्चे के पीठ और पैर में सियार ने काटा और हमारे उंगली और हाथ में और मुंह पर भी हमला किया लगातार खून निकलता रहा।
आनन-फानन में अस्पताल आने पर डॉक्टर ने सबसे पहले काटे हुए जगह को अच्छे से धोने की सलाह दी फिर जाकर इंजेक्शन लगाया। ऐतिहातन काटे हुए जगह को दो बार धोया गया सियार के हमले से गांव में डर का माहौल बना हुआ है। सीएचसी चोपन में तैनात डॉ. फैज ने बताया कि रविवार को देर रात तक सियार के काटने के करीब 10 मामले अस्पताल पहुंचे। सभी घायल चोपन थाना क्षेत्र के सरपटवा इलाके के बताए जा रहे हैं। उनके अनुसार, लोगों का एक समूह कहीं घूमने के लिए एक साथ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सियार ने हमला कर दिया। हमले से बचने और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कई लोग घायल हो गए। डॉ. फैज के मुताबिक, किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं थी। सभी को आवश्यक उपचार और एआरवी (एंटी-रेबीज वैक्सीन) का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
साथ ही जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश देकर उन्हें घर भेज दिया गया। रविवार को अस्पताल में कुत्ते और बिल्ली के काटने के मामले भी पहुंचे थे। एक ही इलाके से बड़ी संख्या में सियार के काटने के मामले सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है।




