Sonbhadra News: अनपरा में जीप-बाइक भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल, 3 गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
अनपरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक जीप और बाइक की टक्कर हो गई। अनपरा-मिर्चाधुरी मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
sonbhadra
7:07 PM, Nov 9, 2025
Share:

डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
अनपरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक जीप और बाइक की टक्कर हो गई। अनपरा-मिर्चाधुरी मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सिल्फोरी निवासी राजेन्द्र प्रजापति (25) रणहोर से सवारियां लेकर अनपरा की ओर आ रहे थे। कुबरी ढाल से उतरते समय सामने से अचानक तीन-चार बाइकें आ गईं। इन बाइकों को बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जीप की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार रामचन्दर (46), उनकी बेटी खुशी (14) और सीमा (20), फूलमति (45), शीला (34), प्रदीप (8) और रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपने वाहन से डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामचन्दर, खुशी और शीला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।