ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news jewelery worth rs 20 lakh crossed in dala panic among the people of the area due to incidents of theft and snatching

Sonbhadra News: डाला में 20 लाख के जेवरात पार, चोरी और छिनैती की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत.

डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बीती रात चोरों ने मनोज चौबे के घर का पीछे का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और चांदी के सामान चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

sonbhadra

11:15 AM, Jun 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: डाला में 20 लाख के जेवरात पार, चोरी और छिनैती की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत.
logo

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान और खुली अलमारी, डाला के बाड़ी में लाखों की चोरी के बाद का दृश्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। डाला बाड़ी निवासी मनोज चौबे के घर में यह वारदात हुई। चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। परिवार को शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डाला पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। चोरी हुए जेवरात में एक हार सेट, चार कंगन, चेन, मांगटीका, करधनी, पैजनिया, बिछिया, पायल, चांदी की थाली, पान, सुपारी और नारियल शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है। डाला क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी और छिनैती की कई घटनाएं हुई हैं। स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। इससे पहले क्षेत्र में बाइक चोरी और मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन छीनने की घटनाएं भी हुई थीं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.