ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news joint action of pipri and shaktinagar police five warranty accused arrested

Sonbhadra News: पिपरी और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.

पिपरी और शक्तिनगर पुलिस ने अभियान चलाकर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पिपरी पुलिस ने तीन, जबकि शक्तिनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

sonbhadra

7:02 PM, Nov 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिपरी और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

पिपरी और शक्तिनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांच वारंटी अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी और शक्तिनगर पुलिस ने कुल पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिपरी थाना पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें अगरडीहा, मकरा निवासी राकेश गोंड उर्फ गुड्डू (26), सिकंदर साहनी (30) तथा रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी मेहताब अंसारी (28) शामिल हैं। वहीं शक्तिनगर पुलिस ने जमशीला निवासी रिंकू (24) और कोहरौल निवासी राकेश गुप्ता (26) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांचों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.