मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news joint team action against illegal mining haiva vehicle seized co driver arrested

Sonbhadra News: अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त टीम की कार्रवाई, हाइवा वाहन जब्त, सह-चालक गिरफ्तार.

पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ओबरा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान अवैध गिट्टी ले जा रहे एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया है। इस मामले में एक सह-चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य चालक फरार हो गया। टीम को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन के सह-चालक ने पूछताछ में बताया कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।

sonbhadra

12:28 PM, Feb 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त टीम की कार्रवाई, हाइवा वाहन जब्त, सह-चालक गिरफ्तार.
logo

सह-चालक ने पूछताछ में बताया कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ओबरा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान अवैध गिट्टी ले जा रहे एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया है। इस मामले में एक सह-चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य चालक फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने बग्गा नाला के पास चेकिंग की। इस दौरान वाहन संख्या UP64CT2945 (हाइवा) में लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया। टीम को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन के सह-चालक ने पूछताछ में बताया कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी। खान निरीक्षक अतुल दुबे की लिखित तहरीर के आधार पर ओबरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल, सह-चालक संदीप पाल पुत्र संजय पाल, सोनभद्र माइनिंग वर्क्स के मालिक (अज्ञात) और वाहन स्वामी (अज्ञात) के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। सह-चालक संदीप पाल, निवासी रेही, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है। फरार चालक मनोज पाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया 18 फरवरी को थाना ओबरा में खनन निरिक्षक के तहरीर पर बिना वैध पपत्र के गिट्टी के परिवहन कर रहे वाहन से संख्या UP64CT2945 के मुकदमा अपराध संख्या 34/26 सुसंगत धाराओं में पंचीकृत किया गया है इसमें वाहन चालक ,वाहन स्वामी और जिस क्रशर प्लांट से उक्त गिट्टी को बिना वैध पन्ना के लोड कि गई है उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। विवेचना प्रचलित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.