मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news joint team of police got big success accused of murder and theft of businessman arrested

Sonbhadra News: पुलिस की सयुंक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, व्यवसाईं की हत्या और चोरी का आरोपी गिरफ्तार.

ओबरा में गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड को देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाए गए सीसीटीवी उपकरण व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

sonbhadra

3:43 PM, Feb 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस की सयुंक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, व्यवसाईं की हत्या और चोरी का आरोपी गिरफ्तार.
logo

आरोपी की निशांदेही पर छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुए हत्या व चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 31/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड (36 वर्ष) निवासी ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को दिनांक 12/13 फरवरी की रात मुखबिर की सूचना पर बग्धा नाला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर करीब 00:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। 7/8 फरवरी 2026 की रात गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में कंपनी संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद कार्यालय का ताला खोलकर दराज में रखे ₹6500 नकद और मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। साथ ही पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़कर मॉनिटर व प्रिंटर भी हटाकर छिपा दिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर पक्के नाले व झाड़ियों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 315 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले कंपनी में मिस्री के पद पर काम करता था और नौकरी से निकाले जाने व डांट-फटकार के कारण उसने रंजिश में आकर 7/8 फरवरी की रात बाउंड्री कूदकर परिसर में प्रवेश किया और बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कार्यालय खोलकर नकदी व मोबाइल चोरी किया और पहचान छिपाने के लिए CCTV तोड़कर उपकरण नाले की झाड़ियों में छिपा दिया था।

बरामदगी का विवरण-

1. एक अदद नोकिया कीपैड मोबाइल (मृतक का)

2. ₹5000 नगद (₹500 के 10 नोट)

3. एक आधार कार्ड (अभियुक्त का)

4. एक सफेद धातु का कड़ा (सीसीटीवी फुटेज से मेल खाता हुआ)

निशानदेही पर बरामदगी का विवरण-

1. एक अदद काला HIP प्रिंटर (Serial No. CNBKM2B277)

2. एक अदद काला Lenovo मॉनिटर D19-10

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गाँड पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ उम्र लगभग 36 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

2. निरीक्षक अपराध शमशेर यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

3. उ.नि. राजेश जी चौबे प्रभारी एस.ओ.जी. सर्विलांश जनपद सोनभद्र

4. उ.नि.राम सिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

5. हे.का. संतोष कुमार पटेल, हे.का. सतीश कुमार सिंह एस.ओ.जी. सोनभद्र।

6. का. रितेश सिंह, का. अजीत कुमार, का. सत्यम पाण्डेय, का. चा. अजीत कुमार यादव एस.ओ.जी.

7. का. यशवंत सरोज, का.चा. मनीष राय, का. प्रवीण कुमार राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.