मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news journalist team defeated up police and made it to the semi finals railway supervisor also won in the second match

Sonbhadra News: पत्रकार टीम ने यूपी पुलिस को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, दूसरे मैच में रेलवे सुपरवाइजर भी विजयी.

चोपन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पत्रकार टीम ने यूपी पुलिस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पत्रकार टीम ने 10 ओवर में टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर 112 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम सफल नहीं हो सकी। वहीं दूसरे मुकाबले में रेलवे सुपरवाइजर टीम ने डीटीएम-11 को पराजित किया।

sonbhadra

4:08 PM, May 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: पत्रकार टीम ने यूपी पुलिस को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, दूसरे मैच में रेलवे सुपरवाइजर भी विजयी.
logo

चोपन में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले का दृश्य, फ्लडलाइट की रोशनी में खेल का आनंद लेते खिलाड़ी व दर्शक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

दिनांक 26 मई 2026 को आयोजित ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला यूपी पुलिस और पत्रकार टीम के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी सुनील सिंह गोंड तथा विशिष्ट अतिथि नवागत चोपन थाना प्रभारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद अतिथियों का परिचय कराया गया।

Img

टॉस जीतकर यूपी पुलिस टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 112 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी पुलिस टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पत्रकार टीम ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जॉनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी एवं कमेंटेटर शाकिब खान ने पहले मुकाबले के समापन के तुरंत बाद दूसरा मैच शुरू कराया, जो डीटीएम-11 और रेलवे सुपरवाइजर टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रेलवे सुपरवाइजर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

Img

रेलवे सुपरवाइजर टीम के खिलाड़ी जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पत्रकार टीम के कोच संजय चेतन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए बधाई दी। वहीं कप्तान प्रमोद और उपकप्तान अनुज जायसवाल ने आयोजन समिति को इस तरह के ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन प्रत्येक वर्ष कराने का आग्रह किया।

Img

नवागत थाना प्रभारी ने भी बेहतर आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में एम.पी. सिंह, आर.बी. पॉल, डी.एन. महतो, धीरेन्द्र कुमार सिंह, ए.के. भारती, अखिलेश सिंह यादव, महेंद्र प्रसाद, मनीष कुमार, नजमुद्दीन इदरीशी, रमेश सोनी, सत्यदेव पांडेय, बृजभान, गोविंद, सनोज चौधरी, अंपायर वाहिद एवं रूपेश, स्कोरर सुजीत यादव व सोनू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.