मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news jugail cyber team returned rs 50 000 victim of phone fraud got relief

Sonbhadra News: जुगैल साइबर टीम ने वापस कराए 50,000 रुपये, फोन पे धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत.

जुगैल थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को राहत मिली है। जुगैल पुलिस की साइबर टीम ने फोन पे के माध्यम से ठगे गए 50,000 रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। ग्राम बैलगाड़ी निवासी अशोक कुमार साहू के साथ 30 नवंबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने फोन पे के जरिए 50,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

sonbhadra

3:01 PM, Feb 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: जुगैल साइबर टीम ने वापस कराए 50,000 रुपये, फोन पे धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत.
logo

आवेदक ने जुगैल पुलिस की साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को राहत मिली है। जुगैल पुलिस की साइबर टीम ने फोन पे के माध्यम से ठगे गए 50,000 रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। ग्राम बैलगाड़ी निवासी अशोक कुमार साहू के साथ 30 नवंबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने फोन पे के जरिए 50,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस घटना के बाद, साहू ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जुगैल जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जुगैल की साइबर टीम सक्रिय हुई। साइबर टीम ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल का अवलोकन किया और धोखाधड़ी से संबंधित खाते में 50,000 रुपये की राशि को होल्ड करा दिया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद, टीम ने संबंधित बैंक शाखा को ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि अशोक कुमार साहू के मूल बैंक खाते में वापस आ गई। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष जुगैल जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी और महिला आरक्षी केशकली की साइबर हेल्प डेस्क टीम शामिल थी। आवेदक ने जुगैल पुलिस की साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की है। साइबर अपराध की किसी भी घटना की स्थिति में, नागरिकों को तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी जाती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.