मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news jugail police recovered the girl safely within 24 hours and arrested the accused

Sonbhadra News: जुगैल पुलिस ने 24 घंटे में युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार.

जुगैल पुलिस ने युवती को जबरन ले जाने के मामले में 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। युवती को रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली तिराहे के पास से बरामद किया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने अगोरी खास किले के पास से आरोपी कन्हैया लाल भारती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

4:41 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: जुगैल पुलिस ने 24 घंटे में युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार.
logo

जुगैल पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस टीम के साथ थाने में आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जुगैल पुलिस ने 'मिशन शक्ति अभियान' के पांचवें चरण के तहत एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में जुगैल पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को ग्राम गोठानी निवासी राधेश्याम भारती ने जुगैल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त की रात करीब एक बजे गांव का ही कन्हैया लाल भारती उनकी लगभग 20 वर्षीय बहन को शादी करने के इरादे से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 110/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर युवती और आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। 25 अगस्त को युवती को रॉबर्ट्सगंज में शादी के लिए जाते समय बढ़ौली तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि, इस दौरान आरोपी कन्हैया लाल अपने वाहन से मौके से फरार होने में सफल रहा। युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और चिकित्सीय परीक्षण सहित मामले से संबंधित अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में, 25 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे जुगैल पुलिस टीम ने अगोरी खास किले के पास से आरोपी कन्हैया लाल भारती (पुत्र गुलाब भारती, निवासी ग्राम गोठानी, उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, हेड कांस्टेबल शिवदास, हेड कांस्टेबल शमशेर यादव और कांस्टेबल अजय शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.