Sonbhadra News: वंदन योजना के तहत कैलाश मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने की लोगों की मांग.
चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के प्राचीन कैलाश मंदिर एवं हाइडिल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वंदन योजना के तहत होने वाले इस कार्य के शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, ईओ अखिलेश सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
sonbhadra
7:02 PM, May 7, 2026
Share:


विधि-विधान से पूजन अर्चन कर कार्य का हुआ शुभारंभ।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
नगर पंचायत चोपन क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “वंदन योजना” के तहत नगर के प्रमुख मंदिरों के लिए धन आवंटित किया गया है। इसी क्रम में नगर स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर एवं हाइडिल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है। गुरुवार को प्राचीन कैलाश मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सभासदों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “वंदन योजना” के माध्यम से मंदिरों का स्वरूप बेहतर होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैलाश मंदिर नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके सौंदर्यीकरण से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ेगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मंदिर समिति के महामंत्री पृथ्वी सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय, पुजारी दिलीप त्रिपाठी, सभासद शांति देवी, राजन जायसवाल, रामपरीखा विश्वकर्मा, राजेश अग्रहरि, घनश्याम चौधरी, विनीत जाटव, नागेंद्र यादव, नरेश यादव, अनिकेत रावत, सुशील साहनी, पंकज बिंद, विकास चौबे, रामनरेश चौधरी, सत्य प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, संतोष वर्मा, मंसूर आलम, राधारमन पांडेय, जितेंद्र पासवान, रोहित तिवारी, अंकित पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने सौंदर्यीकरण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर भ्रष्टाचार की शिकायतें उठती रही हैं।
