Sonbhadra News: कलयुगी मां ने नवजात का मुंह बांधकर मारकुंडी पहाड़ी घाटी में फेंका, मचा हड़कंप.
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी सोन इको प्वाइंट के समीप मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्ची के झाड़ियों में रोने की आवाज सुनने पर इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है, लोग कलयुगी मां को उसके करतूत पर जमकर कोश रहे है।
sonbhadra
2:40 PM, Oct 28, 2025
Share:


पीआरबी 112 ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शिशु को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी सोन इको प्वाइंट के समीप मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्ची के झाड़ियों में रोने की आवाज सुनने पर इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने नवजात बच्ची का लाल कपडे से लपेटा देखा।
यह मामला सुन स्थानीय मारकुंडी बाजार के लोग मौके पर पहुंच गये। मौजूद लोगों ने पीआरपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पीआरपी ने तत्काल नवजात बच्ची को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जहां नवजात बच्ची का उपचार जारी है और वह पुरी तरह से स्वस्थ बतायी जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है लोग कलयुगी मां को उसके करतूत पर जमकर कोश रहे है। वही शिशु मिलने की बात पर सीओ सीटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया सुबह 8:30 बजे पिआरबी को एक सूचना प्राप्त हुई कि लोढ़ी टोल प्लाजा के आगे इको पॉइंट की पहाड़ी पर एक शिशु पड़ा हुआ है, जो जीवित है।
इस सूचना पर पिआरबी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर तत्काल इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज को दी, प्रभारी निरिक्षण रॉबर्ट्सगंज सवेंदनाओ के साथ एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तथा एम्बुलेंस से लेकर शिशु को ट्रामा सेंटर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर चाइल्ड केयर की देखरेख में शिशु का इलाज़ चल रहा है, उसकी स्थित सामान्य है।



