मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news kanwariya group of shri harishankar seva samiti left for baba baidyanath dham with the slogan of har har mahadev

Sonbhadra News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवरिया जत्था.

बभनी के असनहर स्थित श्री हरिशंकर मंदिर से श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवरिया जत्था "बोल बम" के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ।

sonbhadra

6:10 PM, Jul 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवरिया जत्था.
logo

शिवभक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, श्री हरिशंकर मंदिर से देवघर के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र के श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवरिया जत्था सावन माह में बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हो गया है। असनहर स्थित श्री हरिशंकर मंदिर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ शिव भक्तों का यह जत्था उत्तर प्रदेश से झारखंड होते हुए सुल्तानगंज पहुंचा। यहां श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे। सुल्तानगंज से पवित्र जल उठाने के बाद, कांवरिया 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां वे जलाभिषेक करेंगे और इसके बाद बासुकीनाथ के दर्शन भी करेंगे। इस जत्थे में अरविंद दुबे, राम प्रकाश पाण्डेय, अमर देव दुबे, आलोक सिंह, पवन दुबे, उमेश चन्द्र पाण्डेय, सतीश पांडेय, अजय कुमार सिंह, सूर्य कान्त दुबे, राम कुमार यादव और सूर्य कान्त जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.